देहरादून:नेत्र कुंभ-2027 का शंखनाद कार्यक्रम, सीएम धामी बोले- हरिद्वार कुंभ में करेंगे ‘नेत्र सेवा’ की नई पहल – Dehradun Netra Kumbh-2027 Held Cm Dhami And The Health Minister Also Participated


Dehradun Netra Kumbh-2027 held CM Dhami and the Health Minister also participated

देहरादून में नेत्र कुंभ का आयोजन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज में आज नेत्र कुंभ-2027 का शंखनाद कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री भी पहुंचे। 


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नेत्रकुंभ में शामिल होने पर खुशी महसूस हो रही है। प्रयाग के कुंभ में इसी तरह के आयोजन से लाखों लोगों को चश्मा और अन्य प्रकार की नेत्र सेवा दी गई थी।  कहा कि नदियों और पेड़ों की तरह हमारे जीवन का उद्देश्य दूसरों के जीवन के लिए कुछ बेहतर करने की कोशिश होनी चाहिए। नेत्रों को अन्य इंद्रियों से प्रधान कहा गया है क्योंकि इसी से हम लोगों को देखते हैं और अन्य चीजों का ज्ञान प्राप्त करते हैं। इसलिए इन नेत्रों को स्वस्थ और सुरक्षित रहना चाहिए। नेत्रों की सेवा करने वाले ईश्वरीय कार्य कर रहे हैं। कहा कि ऐसा कहा जाता है कि प्रयागराज, काशी और हरिद्वार जैसे पवित्र तीर्थस्थलों पर सेवा करने से कई गुना अधिक पुण्य प्राप्त होता है। इसी तरह आगामी हरिद्वार कुंभ में भी इसी तरह लाखों लोगों को चश्मा देने और अन्य प्रकार की सेवा की जाएगी। 

कहा कि जब किसी दादी की आंख ठीक होगी और वह अपने पोते का चेहरा देखेगी तो वह आशीर्वाद देगी और इसका पुण्य इस कार्य में सम्मिलित लोगों को ही मिलेगा।  धामी ने कहा कि हरिद्वार में कुंभ का आयोजन होने जा रहा है और इसमें देश ही नहीं दुनिया भर के लोग आयेंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पवित्र और अच्छे तरीके से सभी बेहतर सुविधा के साथ सम्पन्न हो, इसकी कोशिश की जानी चाहिए। 

मसूरी अल्ट्रा मैराथन: 280 महिलाओं समेत 1141 से अधिक धावकों ने दिखाया दमखम, अंतरराष्ट्रीय पहचान की ओर बढ़े कदम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed