इंद्रपुरी फार्म में 550 श्रमिक भाई-बहनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत क्लेमेंट टाउन स्थित इंद्रपुरी फार्म में 550 श्रमिक भाई-बहनों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं धर्मपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री विनोद चमोली जी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में 550 श्रमिक भाई-बहनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व पार्षद श्री विजय भट्ट जी एवं भाजपा जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती हेमा परिहार जी ने किया। शिविर के माध्यम से श्रमिक भाई-बहनों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। साथ ही, शीघ्र ही पात्र श्रमिकों को श्रम विभाग की ओर से आवश्यक श्रमिक किट एवं उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

इस सफल आयोजन के लिए क्षेत्र के समस्त श्रमिक भाई-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी, विधायक श्री विनोद चमोली जी एवं श्रम विभाग का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री वासुदेव जखोल जी, पार्षद श्री विजय भट्ट जी, भाजपा जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती हेमा परिहार जी, श्रीमती लता सेमवाल जी, मीरा शर्मा जीश्रीमती सुनीता तमांग जी, श्री भुवनेश कुकरेती जी, श्री ललित शर्मा जी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

**श्रमिकों के स्वास्थ्य, सम्मान एवं कल्याण के प्रति समर्पित यह पहल सरकार की जनकल्याणकारी सोच और जनप्रतिनिधियों की जनसेवा के संकल्प को दर्शाती है।**

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed