Uttarakhand:दो बाघों की मौत के मामले में वन मंत्री ने दिए जांच के आदेश, श्यामपुर रेंज अधिकारी का जवाब तलब – Forest Minister Orders Inquiry Into Deaths Of Two Tigers Uttarakhand News
हरिद्वार वन प्रभाग की श्यामपुर रेंज में दो बाघों की मौत के मामले में वन मंत्री सुबोध उनियाल ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वन मंत्री ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि इस प्रकरण में श्यामपुर रेंज अधिकारी विनय कुमार राठी का जवाब तलब किया गया है।वन मंत्री उनियाल ने कहा, कोई भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।