देहरादून:दून विवि की मेस के खाने में कीड़ा निकलने पर फूटा छात्रों का गुस्सा, देर रात कुलपति का आवास घेरा – Dehradun Students Anger Erupted After Worm Appeared In Mess Of Doon University Vc Residence Surrounded


दून विश्वविद्यालय में छात्र परिषद के चुनाव से ठीक एक दिन पहले हंगामा हो गया। विवि की मेस में परोसे गए खाने में कीड़ा मिलने के बाद सोमवार देर रात छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्राओं ने मेस की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया।

मामला बढ़ने पर बड़ी संख्या में छात्राएं कुलपति के आवास के बाहर पहुंच गईं और नारेबाजी शुरू कर दी। देर रात छात्र-छात्राओं के कुलपति आवास के बाहर पहुंचने की सूचना से विश्वविद्यालय प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। वहीं, विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर को भी मौके पर बुलाया गया। छात्रों ने आरोप लगाया कि मेस में खाने की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं।

इसके बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा है। वहीं, सोमवार रात खाने में कीड़ा मिलने के बाद छात्रों का आक्रोश और बढ़ गया। देर रात तक छात्र-छात्राएं अपनी शिकायतों और मांगों को लेकर कुलपति आवास के बाहर डटी रहीं। मामले को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्राओं से बातचीत कर स्थिति शांत कराने का प्रयास किया गया। लेकिन छात्र नहीं माने।

देहरादून: छात्रसंघ चुनाव के बीच एनएसयूआई छात्र नेताओं की गिरफ्तारी, विरोध में एसएसपी आवास पर कांग्रेस का हंगामा

सुबह ही मैंने बॉयज हॉस्टल का निरीक्षण किया था। व्यस्तता के चलते गर्ल्स हॉस्टल का मैं निरीक्षण नहीं कर पाई। पहले भी छात्रों की इसी शिकायत मिली थी। इस पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए गए थे। विवि मेस में छात्रों को 2200 रुपये में तीन वक्त का भोजन दिया जा रहा है। 29 सितंबर को विवि में के चुनाव भी होने हैं। कुछ छात्र इसे राजनीति मुद्दा भी बना रहे हैं।

– प्रो. सुरेखा डंगवाल, कुलपति, दून विवि



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed