Kedarnath:पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाले – Four Pilgrims Lost Way On Kedarnath Trek Route While Trying To Take A Shortcut Sdrf Rescued Safely
केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटककर नदी के दूसरी ओर फंसे चार यात्रियों को एसडीआरएफ, वाईएमएफ और आपदा मित्रों की टीम ने देर रात सुरक्षित रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया।
सभी यात्री सुरक्षित हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि चार युवक यात्री पैदल मार्ग छोड़कर शॉर्टकट से आगे बढ़ गए और नदी के दूसरे किनारे फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, वाईएमएफ और आपदा मित्रों की टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई।
ये भी पढे़ं…Chamoli: हेमकुंड यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल
टीम ने मोबाइल फोन के माध्यम से यात्रियों से संपर्क स्थापित कर उनकी लोकेशन प्राप्त की और चारों यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया। रेस्क्यू किए गए यात्रियों में साहिल कुमार (20), सुजीत कुमार (18) और हिमांशु (24) निवासी वैशाली, बिहार तथा रूपेश (17) निवासी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश शामिल हैं। रात्रि अधिक होने और आगे का मार्ग जोखिमपूर्ण होने के कारण सभी यात्रियों को लिनचोली में ही सुरक्षित रात्रि विश्राम कराया गया।