Uttarakhand:दो बाघों की मौत के मामले में वन मंत्री ने दिए जांच के आदेश, श्यामपुर रेंज अधिकारी का जवाब तलब – Forest Minister Orders Inquiry Into Deaths Of Two Tigers Uttarakhand News


हरिद्वार वन प्रभाग की श्यामपुर रेंज में दो बाघों की मौत के मामले में वन मंत्री सुबोध उनियाल ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वन मंत्री ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि इस प्रकरण में श्यामपुर रेंज अधिकारी विनय कुमार राठी का जवाब तलब किया गया है।वन मंत्री उनियाल ने कहा, कोई भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने प्रमुख वन संरक्षक को जांच के आदेश दिए हैं। जांच के दौरान यह भी देखा जाएगा कि कहीं इसमें विभागीय मिलीभगत तो नहीं है। यह घटना राजाजी टाइगर रिजर्व के बफर जोन से लगे श्यामपुर रेंज के जंगल में हुई थी।

ये भी पढे़ं…Uttarakhand: घर की ओर बढ़ रही जंगल की आग को रोकने गई महिला, बुरी तरह झुलसने से मौत, पैंडुला गांव में हादसा

यहां एक नर और एक मादा बाघ को जहर देकर मारा गया था। उनके पंजे काटकर गायब कर दिए गए थे। प्रकरण सामने आने में वन दरोगा भूपेंद्र बिष्ट और वन रक्षक तरुण सैनी की सजग भूमिका रही है। मंत्री ने कहा कि लापरवाह कर्मचारियों और अधिकारियों को दंडित किया जाएगा, जबकि बेहतर काम करने वाले सम्मानित होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed