पितृ अमावस्या:पितरों को तर्पण, हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दिल्ली-देहरादून हाईवे पर लगा लंबा जाम – Pitru Amavasya 2026 Heavy Rush Of Devotees In Haridwar Long Traffic Jam On Delhi-dehradun Highway Uttarakhand


पितृ अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में सुबह से ही लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। हरकी पैड़ी सहित विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान और पितरों के तर्पण के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने से शहर में यातायात का दबाव बढ़ गया।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते दिल्ली से देहरादून जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह से ही लंबा जाम लग गया। इसके कारण स्थानीय लोगों के साथ ही बाहरी राज्यों से हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लगा।

वहीं, पितरों के निमित्त तर्पण और धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए हरिद्वार पहुंच रहे श्रद्धालु भी जाम में फंसे रहे। पितृ अमावस्या पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के चलते शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित रही और लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed