हरिद्वार में भारी ओलावृष्टि:मची अफरा तफरी, ओले गिरने से कई गाड़ियों के शीशे टूटे, जान बचाने के लिए भागे लोग – Heavy Hailstorm In Haridwar Sparks Panic Hailstones Shatter Car Windows People Run For Safet


संवाद न्यूज एजेंसी, सिडकुल (हरिद्वार)
Published by: Renu Saklani

Updated Fri, 09 Oct 2026 12:15 PM IST

हरिद्वार में तेज ओलावृष्टि के दौरान बड़े-बड़े ओले गिरने से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और कई गाड़ियों के शीशे टूटने की सूचना है। खुद को बचाने के लिए लोगों को सुरक्षित ठिकानों की ओर भागना पड़ा।


Heavy hailstorm in haridwar sparks panic hailstones Shatter car windows people run for safet

कई गाड़ियों के शीशे टूटे
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

हरिद्वार में अचानक हुई भीषण ओलावृष्टि से लोगों में हड़कंप मच गया। आसमान से बड़े-बड़े ओले गिरने के कारण सड़क पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ओलावृष्टि की चपेट में आने से कई गाड़ियों के शीशे टूटने की सूचना है।


अचानक बदले मौसम और तेज ओलावृष्टि ने लोगों को संभलने का मौका तक नहीं दिया। बड़े-बड़े ओले गिरते देख लोग खुद को बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। सड़क पर मौजूद लोग ओलों से बचने के लिए इधर-उधर जाते नजर आए। कुछ ही देर में इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ये भी पढे़ं…हेमकुंड साहिब: सीजन की तीसरी बर्फबारी, मौसम बदलने से रात में बदली पहाड़ों की तस्वीर, कल बंद होंगे कपाट

ओलावृष्टि की तेज मार से वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। कई गाड़ियों के शीशे टूटने की सूचना सामने आई है। अचानक हुई इस घटना से लोग दहशत में आ गए। सड़क पर मौजूद लोगों के लिए ओलों से बचना मुश्किल हो गया और उन्होंने सुरक्षित जगहों पर पहुंचकर खुद को बचाने की कोशिश की।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed