वरिष्ठ पत्रकार एवं नेशनल वी.आई.पी प्रेस क्लब के चेयरमैन डॉ. गुलबहार की बिगड़ी तबीयत, हृदय धमनियों में तीन ब्लॉकेज
वरिष्ठ पत्रकार एवं नेशनल वी.आई.पी प्रेस क्लब के चेयरमैन डॉ. गुलबहार की बिगड़ी तबीयत, हृदय धमनियों में तीन ब्लॉकेज l
रिपोर्टर राजू ठाकुर
देहरादून
वरिष्ठ पत्रकार एवं नेशनल वी.आई.पी प्रेस क्लब के चेयरमैन डॉ. गुलबहार की अचानक तबीयत बिगड़ने से पत्रकारिता जगत में चिंता का माहौल है। अस्वस्थ होने के बाद उन्हें देहरादून के टर्नर रोड स्थित वेलमेड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एंजियोग्राफी जांच के दौरान उनके हृदय की धमनियों में तीन ब्लॉकेज पाए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के आधार पर डॉक्टरों की सलाह के अनुसार स्टेंट डालकर उपचार किए जाने की बात कही गई है।
डॉ. गुलबहार के अस्वस्थ होने की खबर सामने आने के बाद पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों, उनके मित्रों और शुभचिंतकों में चिंता देखी जा रही है। उनके परिचित उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वरिष्ठ पत्रकार के रूप में डॉ. गुलबहार के अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने उनके शुभचिंतकों को चिंतित कर दिया है।
सभी को उम्मीद है कि चिकित्सकों की देखरेख में चल रहे उपचार से उन्हें जल्द राहत मिलेगी और वह स्वस्थ होकर जल्दी ही अपने दैनिक जीवन में लौट सकेंगे। उनके शुभचिंतक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं l