उत्तराखंड:नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन 19 को संभाल सकते हैं कार्यभार, शासन स्तर पर तैयारियां शुरू – Uttarakhand New Governor Dr Dhal Singh Bisen May Assume Charge On 19th October


Uttarakhand New Governor Dr Dhal Singh Bisen may assume charge on 19th October

उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन 19 अक्तूबर को कार्यभार संभाल सकते हैं। शासन स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।


नवनियुक्त राज्यपाल डॉ.ढाल सिंह बिसेन को 12 अक्तूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया था। वे ले. जन. गुरमीत सिंह (सेनि.) की जगह लेंगे। बताया जा रहा है कि डॉ.बिसेन 19 अक्तूबर को शपथ ग्रहण करेंगे।

UK Top News: कांग्रेस नेता हिरासत में, केदारनाथ में हेली सेवा रोकी, मंत्री रेखा आर्या ने पति पर एफआईआर कराई

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। मूलरूप से मध्य प्रदेश के पिपरिया गांव के निवासी डॉ. बिसेन पूर्व विधायक, कैबिनेट मंत्री और पूर्व सांसद रहे हैं।

उत्तराखंड में अब तक रहे राज्यपाल


  • सुरजीत सिंह बरनाला-           09 नवंबर 2000- 07 जनवरी 2003    

  • सुदर्शन अग्रवाल-                  08 जनवरी 2003- 28 अक्तूबर 2007

  • बनवारी लाल जोशी-               29 अक्तूबर 2007- 05 अगस्त 2009

  • मार्गरेट अल्वा-                      06 अगस्त 2009 – 14 मई 2012

  • अज़ीज़ कुरैशी-                     15 मई 2012    –  08 जनवरी 2015

  • कृष्ण कांत पॉल-                    08 जनवरी 2015- 25 अगस्त 2018    

  • बेबी रानी मौर्य-                      26 अगस्त 2018- 08 सितंबर 2021

  • लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह   15 सितंबर 2021 – अक्टूबर 2026



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed