कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान द्वारा विरासत- ए- खालसा और दास्तान- ऐ – शहादत के लिए ई- बुकिंग सुविधा की शुरुआत

पंजाब

देश-विदेश के सैलानियों की आमद में होगा भारी विस्तार

चंडीगढ़………मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ाने के मंतव्य से पंजाब के इतिहास और विरासत को दर्शातीं इमारतों और अजायबघरों को दिखाने के लिए देश विदेश के सैलानियों को अधिक से अधिक सहूलतें देने के लिए लगातार यत्नशील है। आज चंडीगढ़ में विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर एक विशेष सैमीनार करवाया गया। इसमें कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने विरासत- ए- खालसा और दास्तान – ए- शहादत के लिए ई- बुकिंग सुविधा की शुरुआत की।

पर्यटन दिवस के मौके पर संबोधन करते हुये पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामले, श्रम, निवेश प्रोत्साहन और शिकायत निवारण मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि सामाजिक-सभ्याचार को बढ़ाने, रोज़गार पैदा करने, देश की आर्थिकता को चलाने में पर्यटन द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाने के लिए आज के दिन को विश्व भर में व्यापक तौर विश्व पर्यटन दिवस मनाया जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि आनंदपुर साहिब में स्थित अजायब घर विरासत- ए- खालसा पंजाब के इतिहास और सभ्याचार की अमीर विरासत के भंडार को दर्शाता है जिससे समूची मानवता के लिए महान गुरूओं के शाश्वत सन्देशों और गुरूओं के दर्शन से सैलानियों को प्रेरित किया जा सके। उन्होंने कहा कि विरासत- ए- खालसा की देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अलग पहचान बन चुकी है। उन्होंने कहा कि चमकौर साहिब में स्थित अजायब घर “दास्तान- ए- शहादत थीम पार्क“ है जो कि पंजाब सिख धर्म की तरफ से दिये बलिदानों को दर्शाता है। इस मौके पर मंत्री ने पर्यटन और सांस्कृतिक के विभाग के अधिकारियों को पंजाब के इतिहास और विरासत को देश विदेश के सैलानियों के साथ सांझा करने के लिए मॉडर्न तकनीक के प्रयोग पर ज़ोर दिया।

सैमीनार में पर्यटन और सभ्याचार विभाग के प्रमुख सचिव श्री तेजवीर सिंह, पर्यटन और सभ्याचार विभाग के डायरैक्टर श्री करनेश शर्मा के इलावा पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रसिद्ध आदरणिय विशेष तौर पर उपस्थित थे।

——

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed