Dehradun: नारी शक्ति वंदन सम्मेलन, केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर बोलीं-भविष्य को दिशा देने वाला बड़ा कदम – Nari Shakti Vandan Union Minister Of State Savitri Thakur Describes Major Step That Will Shape The Future
देहारदून दून मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि यह केवल एक कानून नहीं बल्कि भारत के भविष्य को दिशा देने वाला बड़ा कदम है।
उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं के आत्मविश्वास, सम्मान को नई ऊंचाई प्रदान करेगा। इसका दशकों से देश को इंतजार था। 2014 के बाद मोदी सरकार की हर योजना, हर नीति के केंद्र में महिलाएं रहीं। ये केवल कानून नहीं, महिलाएं केवल मतदान तक सीमित नहीं रहेंगी। नीति निर्माण में भी अहम भूमिका निभाएंगी।
यह अधिनियम संसद और विधानसभा में सशक्त आवाज बनाएगा। मैं इस बात का साक्षी उदाहरण हूं कि जब अवसर मिलता है तो साधारण व्यक्तित्व भी मजबूती से यहां तक पहुंच सकती है।
समाज के हर वर्ग विशेषकर महिला, बच्चों की आवाज को एक मजबूत आवाज देगी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।
नारी शक्ति वंदन एक क्रांतिकारी कदम-सीएम धामी
सीएम धामी ने कहा कि यह महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। अब आप केवल सुझाव देने तक ही सीमित नहीं रहेंगी। अब देश के सभी निर्णयों, नीतियों और भविष्य में आपकी एक महत्वपूर्ण भूमिका और अहम हिस्सेदारी होगी।
#WATCH | Dehradun: Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami says, “This is a revolutionary step towards ensuring women’s participation. You will no longer be limited to mere suggestions. You will now have a significant role and a significant stake in all decisions,… https://t.co/XhddfnmGus pic.twitter.com/m2RawJagTH
— ANI (@ANI) April 15, 2026