उत्तराखंड सच्ची मित्र पुलिस…स्वर्णकार व्यापारी

देहरादून/प्रेम नगर

प्रेमनगर के एक स्वर्णकार व्यापारी श्री प्रवीण चौहान का कारीगर अपने प्रतिष्ठान के सोने के आभूषण लेकर देहरादून से प्रेमनगर आ रहा था कि उसके आभूषण की पोटली मन्नु गंज मंदिर के आस पास कहीं गिर गई।

इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई तथा पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री प्रमोद कुमार जी ( यू०पी०स०) ने तत्काल कोतवाली नगर के निरीक्षक श्री के सी भट्ट जी, खुरबुडा चौकी के स्टाफ़ एवं एसओजी से नरेंद्र रावत एवं लोकेंद्र जी को बिना समय गवाये कार्यवाही के लिए कहा, परिणामस्वरूप हमारे व्यापारी भाई के लाखों के आभूषण खोजकर उन तक सकुशल पहुँचा दिये गये।

इस तत्परता एवं सफल कार्यशैली के लिए आदरणीय श्री प्रमोद कुमार जी,पुलिस अधीक्षक (नगर) , कोतवाली नगर के निरीक्षक श्री के सी भट्ट जी, खुरबुडा चौकी के स्टाफ़ एवं एसओजी से नरेंद्र रावत एवं लोकेंद्र जी एवं उनकी पूरी टीम का हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट करते हैं ।

व्यापार मंडल प्रेमनगर, एवं दून उद्योग व्यापार मंडल आपका आभारी है एवं प्रभु से प्रार्थना है की आपको सदैव सफल एवं स्वस्थ रखें।

आज माननीय पुलिस अधीक्षक नगर का धन्यवाद करने दून उद्योग व्यापार मंडल देहरादून के उपाध्यक्ष श्री राजीव पुंज, महामंत्री (दून उद्योग व्यापार मण्डल) एवं सर्राफा मंडल के अध्यक्ष श्री सुनील मैसोन, बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष श्री प्रकाश टी पाल, व्यापारी नेता राजेश शर्मा एवं दीप ज्वेलर्स प्रेमनगर के प्रो श्री प्रवीण चौहान उनके कार्यालय पहुँचे और समस्त व्यापारी वर्ग की ओर से उत्तराखंड पुलिस का दिल से आभार व्यक्त किया और इस मामले में उत्तराखंड पुलिस की तत्परता और कार्य कुशलता की जमकर सराहना की ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed