Uttarakhand Panchayat Elections 2025 Former Minister Son And Daughter-in-law Become Bdc Members – Amar Ujala Hindi News Live


राजनीतिक रूप से चर्चित रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी का परिवार एक बार फिर सक्रिय राजनीति की ओर लौटता नजर आ रहा है। भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र से उनके बेटे राजीव कंडारी और बहू रीना कंडारी ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर जीत दर्ज की है। राजीव कंडारी ने बहेड़ा सीट, जबकि उनकी पत्नी रीना कंडारी ने मल्याकोट सीट से चुनाव जीतकर लोगों का भरोसा हासिल किया है।

loader

Trending Videos

पति-पत्नी की इस जोड़ी की एक साथ जीत ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है और अटकलें तेज हो गई हैं कि राजीव कंडारी भिलंगना ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो यह कंडारी परिवार की पंचायत राजनीति में प्रभावशाली वापसी मानी जाएगी।

पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने देवप्रयाग और रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया है। लंबे समय तक भाजपा में सक्रिय रहे कंडारी ने बाद में कांग्रेस का दामन थामा था।

Uttarakhand Panchayat Chunav: जिला पंचायतों में भाजपा-कांग्रेस को पीछे छोड़ निर्दलीयों का डंका, ऐसा रहा रिजल्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed