Uttarakhand:प्रदेश में शिक्षकों के अनुरोध के आधार पर होंगे तबादले, कार्मिक विभाग ने जारी किया आदेश – Uttarakhand Teacher Transfers In State To Be Based On Requests Issued Order


प्रदेश में शिक्षकों के इस तबादला सत्र में अनुरोध के आधार पर तबादले किए जाएंगे। कार्मिक विभाग के सचिव शैलेश बगौली के मुताबिक इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। शिक्षकों-कर्मचारियों के तबादलों के लिए तबादला एक्ट बना है।

एक्ट में हर साल सामान्य तबादलों के लिए समय-सारणी बनी है। जिसके तहत मार्च से तबादलों की प्रक्रिया शुरू हो जानी चाहिए लेकिन इस संबंध में शिक्षा सहित कुछ अन्य विभागों ने न समय पर प्रक्रिया शुरू की न ही कार्मिक विभाग ने इस संबंध में कोई आदेश जारी किया। जबकि 30 अप्रैल अनुरोध के आधार पर तबादलों के लिए आवेदन मांगे जाने की अंतिम तिथि थी।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शिक्षकों, कर्मचारियों के तबादलों के लिए विभाग को शासन के आदेश का इंतजार है। आदेश मिलने के बाद ही तबादलों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती के मुताबिक विभाग को तबादलों को लेकर अब तक कोई आदेश नहीं मिला।


ये भी पढे़ं…Uttarakhand BJP: वरिष्ठ नेता नहीं चाहते थे महामंत्री अजय कुमार यहां रहें, राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया था फीडबैक

 

शिक्षा विभाग में शिक्षकों के तबादले सुगम-दुर्गम नहीं बल्कि अनुरोध के आधार पर किए जाएंगे। कार्मिक विभाग इस संबंध में शिक्षा विभाग को आदेश जारी कर चुका है। -शैलेश बगौली, सचिव कार्मिक


 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed