Rudraprayag:चारधाम यात्रा से पहले देर रात अधिकारियों का एक्शन; ओवररेटिंग, अवैध गैस सिलिंडर पर की कार्रवाई – Rudraprayag: Late-night Action By Officials Ahead Of Char Dham Yatra Crackdown On Overpricing And Illegal Gas
चारधाम यात्रा से पहले व्यवस्थाओं की हकीकत परखने के लिए देर रात जिले में प्रशासन की टीम ने औचक निरीक्षण अभियान चलाया। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के नेतृत्व में जिले भर में अधिकारियों ने सड़कों, सफाई, होटल-रेस्टोरेंट, परिवहन और बाजार व्यवस्थाओं की जांच की। निरीक्षण में कई स्थानों पर लापरवाही सामने आई। जिलाधिकारी ने रुद्रप्रयाग से कुंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग और मरम्मत कार्यों का जायजा लिया।