Mussoorie: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार – Mussoorie News 55-year-old Man Dies Under Suspicious Circumstances In Post-mortem To Reveal Truth
मसूरी में 55 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसे 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली मसूरी पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि मृतक की पहचान मदन सिंह (55) निवासी कठयेत टी स्टोर, क्लॉक टावर, मसूरी के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल से कोतवाली मसूरी को सूचना दी गई कि एक व्यक्ति को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है।
सूचना पर पुलिस टीम तत्काल अस्पताल पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिजन भी अस्पताल में मौजूद रहे।
ये भी पढे़ं…Chamoli: वसुधारा ट्रैक की सफाई का जिम्मा संभालेगी माणा की ईडीसी, बुग्यालों को प्लास्टिक कचरे से बचाने की पहल
पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।