MANA बचाव अभियान अपडेट्स – Punjab Times
चमेली
जिला प्रशासन और बचाव टीम के द्वारा सूचित किया गया है कि एक लापता श्रमिक सुनील कुमार दुर्घटना से पहले ही घर जा चुका था और उनके परिवार ने पुष्टि भी की है कि वह घर पर सुरक्षित हैं।

हाल ही में हुए हिमस्खलन घटना में प्रभावित श्रमिकों की संख्या अब 54 रह गयी है, जो पहले 55 बताई गई थी। और चार लापता व्यक्तियों की खोज जारी है।
कुल 8 हेलीकॉप्टर जिसमें सेना के 05 हेलीकॉप्टर, वायु सेना के 02 हेलीकॉप्टर और 01 सेना द्वारा किराए पर लिए हुए सिविल हेलीकॉप्टर से सभी बचाए गए व्यक्तियों को माणा पोस्ट से जोशीमठ मिलिटरी अस्पताल (MH) पहुचाया गया है और उनका उपचार चल रहा है।
इसके अतिरिक्त, जैसा कि आर्मी कमांडर, सेंट्रल कमांड ने कल बचाव अभियान हेतु अतिरिक्त सहायता भेजने के लिए बताया था एक ड्रोन-आधारित इंटेलिजेंट बौरीड ऑब्जेक्ट डिटेक्शन सिस्टम (Drone-Based Intelligent Buried Object Detection System) दिल्ली से मंगाई गई है जिसे MI-17 हेलीकॉप्टर के सहायता से जोशीमठ पहुंचाया जा चुका है। यह उपकरण चल रहे खोज और बचाव अभियानों में सहायता करेगा।
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की 17 सदस्यीय टीम भी माणा में बचाव अभियानों में मदद के लिए पहुंच चुकी है।
सेना द्वारा बचाव अभियान में निम्नलिखित उपकरणों का भी उपयोग किया जा रहा है:-
• UAV, 5 क्वाडकॉप्टर्स, 3 मिनी RPA ड्रोन।
• तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू टीम के दो सदस्य।
• हिमस्खलन बचाव कुत्ता (रॉबिन)।