Haridwar:मनसा देवी मंदिर मामला, महिलाओं को स्पर्श कर आशीर्वाद देने वाले पुजारी मंदिर से हटाए जाएंगे – Haridwar Mansa Devi Temple To Remove Priests Accused Of Touching Women While Giving Blessings


सोमवती अमावस्या और आगामी कांवड़ मेले से पहले अधिकारियों ने मनसा देवी मंदिर और पैदल मार्ग का निरीक्षण किया गया। डीएम मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मंदिर में मिली खामियों को दूर करने और अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए गए।

वहीं श्रीमहंत ने महिलाओं को स्पर्श करने वाले पुजारियों को मंदिर से बाहर करने की चेतावनी दी। पिछले वर्ष मनसा देवी पैदल मार्ग पर हुई भगदड़ की घटना को देखते हुए इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है। डीएम और एसएसपी ने प्रशासनिक टीम के साथ मंदिर परिसर और पैदल मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में अनावश्यक दुकानों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोमवती अमावस्या स्नान पर्व और कांवड़ मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए किसी भी तरह के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि कोई भी पुजारी किसी महिला या श्रद्धालु को आशीर्वाद देने के बहाने स्पर्श नहीं करेगा।

ये भी पढे़ं…Uttarakhand: प्रदेश में 22 जून को पहुंच सकता है मानसून, तापमान में गिरावट और बारिश का दौर होगा शुरू

ऐसा करने पर पुजारी को मंदिर से बाहर कर दिया जाएगा। श्रीमहंत ने मंदिर में चढ़ाए जाने वाले नारियल को रिसाइकिल करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने ट्रस्टियों और व्यवस्थापकों के साथ मिलकर एक वृहद कार्ययोजना तैयार की। इसमें पूरे कांवड़ मेले के दौरान मंदिर में लंगर प्रसाद वितरण करने की भी योजना तय की गई है। निरीक्षण के दौरान ट्रस्टी अनिल शर्मा, सीमा गिरी और राजगिरी महाराज भी मौजूद रहे।


 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed