Delhi Fire:उत्तराखंड के केशव नेगी के समर्थन में आए पूर्व Cm त्रिवेंद्र रावत, कहा-कोई निर्दोष सजा नहीं भुगतेगा – Delhi Fire Incident Malviya Nagar Former Cm Trivendra Rawat Comes Out In Support Of Keshav Negi
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत नई दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में होटल के कुक उत्तराखंड निवासी केशव नेगी के समर्थन में आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा उत्तराखंड केशव को न्याय दिलाने के लिए खड़ा है। केशव नेगी के साथ न्याय होगा। कोई निर्दोष सजा नहीं भुगतेगा।
नई दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में होटल के कुक उत्तराखंड निवासी केशव नेगी की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सीएम रेखा गुप्ता से बात की। सीएम ने कहा देशभर के प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ प्रदेश सरकार खड़ी है।
ये भी पढ़ें…Uttarakhand: तैयारी पूरी, प्रदेश में आज से SIR की शुरुआत, बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फार्म बांटेंगे
मुख्यमंत्री धामी से बातचीत के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आश्वस्त किया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। जांच पूरी तरह से तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर होगी। सीएम धामी ने कहा, उन्हें पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली सरकार व संबंधित एजेंसियां निष्पक्ष जांच के माध्यम से सत्य को सामने लाएंगी। मुख्यमंत्री ने केशव नेगी की पुत्री कनिष्का नेगी से भी फोन पर बात कर उन्हें हर संभव सहायता के लिए आश्वस्त किया। कहा, हमारी सरकार देशभर में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखंडी भाई बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।