Dehradun:कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई, गुंडा एक्ट दर्ज, छह माह के लिए जिला बदर – Gangster Act Against Notorious Builder Puneet Agarwal Banished From The District For Six Months Dehradun News


एटीएस कॉलोनी में लंबे समय से दहशत और विवादों का कारण बने बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुनीत अग्रवाल के खिलाफ गुंडा एक्ट लगाते हुए छह माह के लिए देहरादून जनपद से जिला बदर करने के आदेश जारी कर दिया।

मामले की शुरुआत 25 अप्रैल 2026 को एटीएस कॉलोनी निवासी एवं डीआरडीओ वैज्ञानिक हेम शिखा समेत अन्य लोगों की शिकायत से हुई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 13 अप्रैल को पुनीत अग्रवाल ने डीआरडीओ में कार्यरत वरिष्ठ वैज्ञानिक के परिवार पर हमला किया। मारपीट में पीड़ित का कान का पर्दा फट गया, जबकि महिलाओं और बुजुर्गों के साथ अभद्रता और गाली-गलौच भी की गई। 

मामला जिला मजिस्ट्रेट के पहुंचा, जिसकी गंभीरता को देखते हुए डीएम ने एसडीएम मसूरी से गोपनीय जांच कराई। जांच में सामने आया कि आरोपी का व्यवहार लगातार क्षेत्र में भय और असुरक्षा का वातावरण पैदा कर रहा था। थाना रायपुर में दर्ज एफआईआर, वायरल वीडियो क्लिप्स और स्थानीय निवासियों की शिकायतों को भी कोर्ट ने गंभीरता से लिया। डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं निदेशक मनोज कुमार ढाका ने भी कार्रवाई की मांग की थी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed