Chamoli Cloudburst People Missing Market Destroyed By Debris Sdrf Ndrf Personnel Deployed Watch Photos – Amar Ujala Hindi News Live



उत्तराखंड में भी बारिश अपना कहर बरपा रही है। उत्तरकाशी थराली आपदा से प्रदेश उभर भी नहीं पाया कि चमोली में बादल फटने की घटना सामने आ गई। पूरा बाजार और लोगों के घर मलबे से पटे हैं। दो लोगों के लापता होने की खबर हैं। हादसे के बाद जो तस्वीरे सामने आई है वो दर्दनाक है। क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे उभरना मुश्किल होगा। लोगों के रोजगार के साधन और जीवन पूंजी सब खत्म हो गए।

loader

चमोली जिले के थराली तहसील के चेपड़ों कस्बे में शुक्रवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही मच गई। बरसाती गदेरे के उफान से बाजार मलबे में दब गया और कई मकान तबाह हो गए। दो लोगों के लापता होने की खबर है।

राड़ीबगड़ में एक गदेरा अचानक उफान पर आ गया। इससे एसडीएम आवास मलबे में दब गया। कई घरों में भी मलबा घुस गया। स्थिति को देखते हुए एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने रात में ही अपने आवास खाली कर सुरक्षित जगह पर शरण ली। राड़ीबगड़ में मलबे की गाड़ियां दबने की भी सूचना है।




Trending Videos

Chamoli Cloudburst people missing market destroyed by debris SDRF NDRF personnel deployed Watch Photos

चमोली आपदा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


हादसे के बाद क्षेत्र का दृश्य बेहद दर्दनाक है। स्थानीय लोगों की रोज़गार के साधन और जीवनभर की पूंजी तबाह हो गई है। जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा है।


Chamoli Cloudburst people missing market destroyed by debris SDRF NDRF personnel deployed Watch Photos

आपदा राहत-बचाव कार्य
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


जिलाधिकारी संदीप तिवारी स्वयं मौके पर मौजूद हैं और कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों से हालात की जानकारी भी ली।


Chamoli Cloudburst people missing market destroyed by debris SDRF NDRF personnel deployed Watch Photos

चमोली आपदा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस बल की टीमें राहत कार्यों में लगी हैं। हरमनी के पास मार्ग को सुचारु कर दिया गया है। वहीं, भारी बारिश को देखते हुए थराली, देवाल और नारायणबगड़ विकासखंड के सभी विद्यालयों में आज अवकाश घोषित किया गया है।


Chamoli Cloudburst people missing market destroyed by debris SDRF NDRF personnel deployed Watch Photos

चमोली आपदा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन से संपर्क करें।

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed