Chamoli:कर्णप्रयाग के कांडा मैखुरा में भारी बारिश से ढहा मकान, तड़के परिजनों ने भागकर बचाई जान – Chamoli News House Collapses Due To Heavy Rain Family Members Flee To Safety In The Early Hours


कर्णप्रयाग क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच ग्राम पंचायत कांडा मैखुरा में एक आवासीय भवन ढहने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि समय रहते सतर्कता बरतने से एक बड़ा हादसा होने से बच गया और परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात जानकी देवी पत्नी स्वर्गीय अनुसूया प्रसाद डिमरी अपने घर की भूतल पर सो रही थीं। तड़के लगभग चार बजे अचानक एक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। खतरे का अहसास होते ही जानकी देवी तुरंत भागकर मकान से बाहर आ गईं। उनके बाहर निकलते ही पूरा मकान देखते ही देखते ढह गया।

Chamoli: भारी बारिश से आफत; किमाणा गांव में देर रात आया पानी और मलबा, दहशत में रातभर जागते रहे ग्रामीण

उक्त मकान में त्रिलोक चंद डिमरी, नवीन डिमरी, बच्चे और उनकी माता जानकी देवी निवास करते थे। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार गहरे सदमे और परेशानी में है।

ग्राम प्रधान हेमंती मैखुरी और सामाजिक कार्यकर्ता देवी प्रसाद मैखुरी ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत उपजिलाधिकारी और राजस्व उपनिरीक्षक को दे दी गई है। प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता और मुआयना करने की मांग की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed