Congress Marches To Cm’s Residence In Paper Leak Case Dehradun Uttarakhand News – Amar Ujala Hindi News Live


पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस सीएम आवास कूच करने पहुंची। आयोग के अध्यक्ष को तत्काल बर्खास्त करने और भर्ती परीक्षा को रद्द कर नई तिथि घोषित किए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस अड़ी है।


Congress marches to CM's residence in paper leak case Dehradun Uttarakhand news

कांग्रेस का प्रदर्शन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार


प्रदेश कांग्रेस ने यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले की हाईकोर्ट के सीटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर सीएम आवास कूच किया।  कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय में एकत्रित हुए और यहां से सीएम आवास कूच करने निकले।

loader

ये भी पढ़ें..Uttarakhand: राज्य में 49 साल में 447 बार डोली धरती, रिक्टर स्केल पर तीन से चार की तीव्रता वाले भूकंप अधिक आए

कांग्रेस की मांग है कि पेपर लीक की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई कराई जाए। इसके अलावा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष को तत्काल बर्खास्त करने, भर्ती परीक्षा को रद्द कर नई तिथि घोषित की जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed