स्वतंत्रता दिवस:भारत की युवा शक्ति किसी बाहरी सोच या मॉडल की मोहताज नहीं, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया विजन – Independence Day Governor Lt Gen Gurmit Singh Highlights Youth Power And Vision For Developed India 2047


15 अगस्त प्रत्येक भारतीय के लिए वह पावन अवसर है, जब हम मां भारती को नमन करते हुए देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों का श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हैं। लेकिन यह दिवस केवल अतीत के गौरव-स्मरण का दिन नहीं है, यह वर्तमान के सामर्थ्य और ‘विकसित भारत @2047’ के महासंकल्प की दिशा में हुई प्रगति के मूल्यांकन का अवसर भी है।

आज जब पूरा विश्व आर्थिक अनिश्चितताओं, जलवायु परिवर्तन और भू-राजनीतिक चुनौतियों से गुजर रहा है, तब भारत अपनी युवा शक्ति के सामर्थ्य के बल पर नए सपनों और नए लक्ष्यों की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है। भारत की युवा शक्ति किसी बाहरी सोच या मॉडल की मोहताज नहीं है, वह हमारी 5000 वर्ष पुरानी समृद्ध और जीवंत सभ्यता की आधुनिक पहचान है। इनके हाथों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम कम्प्यूटिंग और डेटा साइंस जैसी आधुनिक तकनीकों की शक्ति है, तो हृदय में ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की संवेदना और मातृभूमि की सेवा का संकल्प भी है।

जॉब सीकर नहीं जॉब क्रिएटर बने युवा

21वीं सदी में भारत की वास्तविक शक्ति केवल हमारी जनसंख्या नहीं, हमारी ज्ञान-संपन्न युवा ऊर्जा भी है। आज आवश्यकता इस बात की है कि हम युवाओं को केवल ‘जॉब सीकर’ के रूप में न देखें, बल्कि उन्हें ‘जॉब क्रिएटर’, शोधकर्ता और राष्ट्र-निर्माता बनने का अवसर दें। भारत सरकार ने केंद्रीय बजट 2024-25 में रोजगार, कौशल विकास और अन्य अवसरों के लिए 2 लाख करोड़ के पैकेज का प्रावधान किया है जिससे करोड़ों युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के अवसर सृजित हो रहे हैं।

तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए भारत सरकार ‘इंडिया एआई मिशन’ के तहत देश में व्यापक एआई कंप्यूटिंग क्षमता विकसित कर रही है। 45,000 से अधिक GPUs की उपलब्धता ने भारत के स्टार्टअप्स, शोधकर्ताओं और नवाचारकर्ताओं के लिए उच्च क्षमता वाली कंप्यूटिंग सुविधाओं को अधिक सुलभ बनाया है। साथ ही, इस क्षमता का निरंतर विस्तार किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed