वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा


देहरादून

*वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*

 

*घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को चोरी की स्कूटी के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*गिरफ्तार अभियुक्त नशे का है आदि, नशे की पूर्ति के लिये दिया था घटना को अंजाम*

 

*चोरी की स्कूटी को सहारनपुर ले जाकर बेचने की फिराक में था अभियुक्त*

 

*कोतवाली पटेलनगर*

 

दिनांक 06-08-2025 वादी मुकेश कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी नियर बीपीसीएल हरिद्वार बाईपास रोड ब्राह्मणवाला देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर देहरादून में एक प्रार्थना पत्र अपनी स्कूटी UK07HC8170 को अज्ञात द्वारा चोरी करने के संबंध में दिया गया, जिस पर कोतावली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-408/2025 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

 

वाहन चोरी की घटना के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस पास के सीसीटीव कैमरों से संदिग्धों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर कार्यवाही करते हुए दिनाँक 15-08-2025 को घटना में शामिल अभियुक्त अंकित पुत्र सुलेख चन्द्र को वर्ल्ड लाईफ रोड आवासीय काँलोनी के पास पटेलनगर से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में चोरी की गयी स्कूटी UK07HC8170 रंग ग्रे एक्टीवा को बरामद किया गया।

 

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदि है तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए उसके द्वारा वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त उक्त स्कूटी को सहारनपुर ले जाकर बेचने की फिराक में था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

*नाम पता अभियुक्त :-*

 

अंकित पुत्र सुलेखचन्द्र निवासी चन्द्रमणी देव विहार, पटेलनगर, देहरादून मूल पता गणेशपुर बिहारीगढ, उ0प्र0, उम्र 26 वर्ष

 

*बरामदगी :-*

 

1- स्कूटी UK 07 HC 8170 एक्टिवा

 

*पुलिस टीम :-*

 

1- नि० चन्द्रभान सिंह अधिकारी, प्रभारी कोतवाली पटेलनगर

2- अ0उ0नि0 महेन्द्र सिंह राणा

3- का० विक्रान्त सिंह

4- का० विरेद्र ग्वाल


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed