बदरीनाथ में चढ़ावा हेराफेरी:अब ‘कुबेर का खजाना’ खंगालेगी पुलिस, Bktc से मांगा तीन वर्षों के दान का रिकॉर्ड – Badrinath Donation Scam: Police Seek Three Years Of Temple Donation Records Probe Expands
बदरीनाथ धाम में थाली भेंट की गणना में वित्तीय अनियमितता सामने आने के बाद अब पुलिस जांच का दायरा बढ़ाते हुए भगवान बदरीनाथ के ”कुबेर के खजाने” तक पहुंच गई है। पुलिस ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) से पिछले तीन वर्षों का रिकॉर्ड तलब किया है। जांच में नकदी के साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए सोना, चांदी, हीरे, माणिक और अन्य बहुमूल्य आभूषणों का भी मिलान किया जाएगा।