कारगिल विजय दिवस पर देहरादून साइक्लिंग क्लब ने निकाली श्रद्धांजलि साइकिल रैली

देहरादून

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक विशेष साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली बल्लूपुर से प्रारंभ होकर पंडितवाड़ी – प्रेमनगर – नंदा की चौकी – पौंधा होते हुए खारखेत (Kharakhet) तक निकाली गई। रैली में क्लब के सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया तथा कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

क्लब के अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने कहा कि देश के वीर शहीदों का बलिदान सर्वोपरि है। भारतीय सेना के जवान सीमाओं पर दिन-रात डटे रहते हैं, तभी हम अपने घरों में सुरक्षित जीवन जी पाते हैं। कारगिल विजय दिवस हमें उन अमर वीरों के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह सेना के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व को सदैव स्मरण रखे।

 

क्लब के प्लानिंग एवं मैनेजमेंट प्रभारी ऋक्की गोस्वामी ने कहा कि देहरादून वीर सैनिकों की धरती है। यहाँ लगभग हर सात घरों में से एक घर का कोई न कोई सदस्य भारतीय सेना से जुड़ा हुआ है। यह पूरे उत्तराखंड और देहरादून के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि देहरादून साइक्लिंग क्लब प्रत्येक वर्ष कारगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि साइकिल रैली आयोजित करता है, ताकि विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थी तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा कारगिल युद्ध के इतिहास और हमारे वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखें तथा उनमें राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की भावना मजबूत हो।

 

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् तथा भारतीय सेना के सम्मान में जयघोष किए और शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। क्लब ने सभी नागरिकों से देश के वीर सैनिकों के त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण रखने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। इस रैली में हरि सिमरन सिंह, रिक्की गोस्वामी, प्रणय पंत, जयंती प्रसाद, चित्रांग, हैरिस , चैतन्य, प्रांजल, ध्रुव, अरनब, अमन आदि मौजूद रहे ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed