ऋषिकेश मुनि की रेती:नियमों को ताक पर रख पर्यटन का उफान, 1000 से ज्यादा होटल-होमस्टे, रिकॉर्ड में सिर्फ इतने – Rishikesh News Muni Ki Reti Tapovan Tourism Hotels And Homestays Operating In Violation Of Rules
मुनि की रेती और तपोवन क्षेत्र में पर्यटन कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। स्थानीय स्तर पर करीब 1000 छोटे-बड़े होटल और होमस्टे संचालित होने का दावा है, जबकि पर्यटन विभाग के रिकॉर्ड में केवल 500 से 600 प्रतिष्ठान पंजीकृत बताए जा रहे हैं। संख्या और पंजीकरण में अंतर को लेकर क्षेत्र में बढ़ती संदिग्ध गतिविधियों पर सवाल उठ रहे हैं।
राफ्टिंग, योग, एडवेंचर गतिविधियों और गंगा दर्शन के लिए देश-विदेश से सालभर पर्यटक यहां पहुंचते हैं। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के साथ होटल और होमस्टे कारोबार में भी उछाल आया है। मुख्य मार्गों से लेकर अंदरूनी गलियों तक कई आवासीय भवनों को व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बदलकर पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था किए जाने की बात सामने आ रही है।
भवन-दर-भवन जांच की मांग
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मुख्य मार्गों के साथ अंदरूनी गलियों और आवासीय क्षेत्रों में भवन-दर-भवन जांच की मांग की है। इसमें पंजीकरण, सुरक्षा मानकों, पर्यटकों के सत्यापन और रिकॉर्ड की जांच शामिल करने की मांग की गई है। उनका कहना है कि इससे अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के साथ बढ़ते पर्यटन कारोबार को भी व्यवस्थित किया जा सकेगा।
ये भी पढे़ं…दुष्कर्मकांड पर भड़का जनआक्रोश: लोगों ने होटल में की तोड़फोड़; पुलिस बल मौजूद, काले कारोबार की खुली परतें
– मुनि की रेती और तपोवन क्षेत्र में वर्तमान में 500 से 600 होटल और होमस्टे ही पंजीकृत हैं। होटल व होमस्टे पंजीकरण प्रक्रिया और गतिविधियों पर पूरी नजर रखी जा रही है। -सोबत सिंह राणा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, टिहरी