उत्तराखंड विधानसभा सत्र:देहरादून में तय होगा एजेंडा, स्पीकर ने 24 अक्तूबर को बुलाई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक – Uttarakhand Assembly Session 2026 Agenda To Be Decided In Dehradun Business Advisory Committee On 24 October


Uttarakhand Assembly Session 2026 Agenda to be decided in Dehradun Business Advisory Committee on 24 October

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में 27 अक्तूबर से शुरू होने वाले दो दिवसीय सत्र का एजेंडा देहरादून में तय होगा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने 24 अक्तूबर को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाई है। बैठक में दलीय नेताओं के साथ एजेंडे पर चर्चा की जाएगी।


विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने बताया कि गैरसैंण में सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी है। इस बार भी सत्र के दौरान बेहतर व्यवस्था व सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा, सदन की कार्यवाही संचालित करने के लिए कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में एजेंडा तय किया जाएगा।

UK Top News: दलेर मेहंदी विवाद और अंकिता हत्याकांड की जांच में नया मोड़, केदारनाथ धाम आएंगी राष्ट्रपति

24 अक्तूबर को देहरादून में बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि सत्र गैरसैंण में हो रहा है और कार्यमंत्रणा में सिर्फ एजेंडा किया जाता है। गैरसैंण में सत्र के लिए कई व्यवस्थाएं करने के साथ स्टाफ की कमी होने से कई दिक्कत रहती है। इस वजह से देहरादून में कार्यमंत्रणा की बैठक बुलाई गई है।

सत्र में अनुपूरक बजट के साथ ही द्वितीय उत्तराखंड जन विश्वास संशोधन विधेयक, 2026, उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा विधेयक, 2026 सहित अन्य विधेयक व और विभागों की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट सदन में पेश की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed