उत्तराखंड लोअर पीसीएस:राज्य लोक सेवा आयोग ने जारी किया कार्यक्रम, 27 जुलाई से पहले चरण के साक्षात्कार – Uttarakhand Lower Pcs Interviews July 27 State Public Service Commission Has Released The Schedule Ukpsc


उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लोअर पीसीएस 2024 के साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 27 जुलाई से पहले चरण के साक्षात्कार शुरू होने जा रहे हैं। बाकी अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन पूरा होने के बाद साक्षात्कार होंगे।

आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय के मुताबिक, प्रदेश में पिछले साल 13 व 14 सितंबर को मुख्य परीक्षा कराई गई थी, जिसका परिणाम इस साल 27 मार्च को जारी किया गया था। सफल 406 अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 18 मई से 21 मई के बीच तय किया गया। सत्यापन के बाद 406 अभ्यर्थियों में से 328 अर्ह अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार 27 जुलाई से तीन सितंबर के बीच कराए जाएंगे। बाकी अभ्यर्थियों के अभिलेखों की स्क्रूटनी चल रही है। इसके बाद ही उनका साक्षात्कार कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें…Badrinath Temple: चढ़ावा हेराफेरी मामला, बीकेटीसी के कई और कर्मचारी भी रडार पर, CCTV में दिखीं संदिग्ध हरकतें

इन दस्तावेज की मूल प्रति लेकर जाएं

हाईस्कूल अंक तालिका व प्रमाण पत्र, 12वीं अंक तालिका व प्रमाण पत्र, ग्रेजुएशन अंक तालिका, डिग्री, परास्नातक की डिग्री व अंक तालिका, आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, शारीरिक मानक में छूट का दावा किया है तो पर्वतीय क्षेत्र का प्रमाण पत्र, पूर्व सैनिक के लिए डिस्चार्ज प्रमाण पत्र, केंद्र या राज्य सरकार में सेवारत हैं तो सेवा नियोजक का प्रमाण पत्र, अभ्यर्थी के नाम, पिता, माता, पति के नाम में विभिन्न प्रमाण पत्रों में साम्य न हो तो इस संबंध में स्वघोषणा प्रपत्र मूल रूप में, अभिलेख सत्यापन के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई भी मूल, पासपोर्ट साइज दो फोटो लेकर जाएं। साक्षात्कार से पूर्व जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को आयोग कार्यालय में 80 रुपये, एससी, एसटी के अभ्यर्थियों को 30 रुपये शुल्क जमा कराना होगा।


 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed