उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट:सात घंटे की पढ़ाई ने भूमिका को दिलाई सफलता, हाईस्कूल की मेरिट में आई तीसरी – Bhumika Secured The Third Position In The High School Merit List In The Uttarakhand Board Exam Results
नैनीताल जिले के सबसे दूरस्थ विकासखंड बेतालघाट ब्लॉक के खैरना स्थित जीबी पंत जीआईसी इंटर कॉलेज की छात्रा भूमिका ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले और क्षेत्र का मान बढ़ाया। भूमिका ने हाईस्कूल में 500 में से 490 अंक प्राप्त कर 98 प्रतिशत प्राप्त किए। भूमिका की उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की है। भूमिका ने बताया कि सात घंटे तक निरंतर पढ़ाई करने के साथ उन्होंने यह मुकाम पाया है।
भूमिका ने बताया कि शिक्षकों और परिजनों के सहयोग से उन्हें प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त करने का मौका मिला। भूमिका ने बताया कि वह भविष्य में इंजीनियर बनना चाहती है। साथ ही उनके पिता देवेंद्र सिंह जलाल व्यापारी हैं। भूमिका की उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन और क्षेत्र वासियों ने खुशी जाहिर की है।