उत्तराखंड:प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 400 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश – Uttarakhand Over 400 Teacher Posts In Primary Schools To Be Filled


Uttarakhand Over 400 teacher posts in primary schools to be filled

शिक्षिका
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 400 से अधिक खाली पदों पर भर्ती होगी। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने शासकीय आवास पर हुई विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इसके लिए प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटर काॅलेजों में प्रधानाचार्यों के खाली पदों को भी पदोन्नति से भरा जाए।


शिक्षा मंत्री ने कहा, कई विद्यालयों में छात्र संख्या कम है लेकिन वहां जरूरत से ज्यादा शिक्षक तैनात हैं। ऐसे में इन विद्यालयों के शिक्षकों को उन स्कूलों में भेजा जाए जहां छात्र संख्या अधिक है। बैठक में डाॅ. रावत ने राजकीय इंटर काॅलेजों में प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि रिक्त पदों पर प्रधानाचार्यों की शीघ्र तैनाती की जा सके। जिससे विद्यालयों में शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ हो सकेगी।

इसके अलावा डाॅ. रावत ने विभागीय विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को भूमि-पूजन, शिलान्यास, उद्घाटन व लोकार्पण करने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव शिक्षा ज्योति यादव, अपर सचिव नमामि बंसल, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा आकांक्षा कोण्डे, निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा विनोद कुमार सिमल्टी, निदेशक प्राथमिक शिक्षा केएस. रावत, उप निदेशक जेपी. काला सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विकासनगर: वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, प्रीतम सिंह के भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर एफआईआर दर्ज

खेल मैदान के निर्माण के लिए खेल विभाग के साथ होगा एमओयू

शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा, प्रदेश के प्रत्येक जिले एवं ब्लाॅक स्तर पर एक-एक विद्यालय में खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए भूमि शिक्षा विभाग अपने विद्यालय परिसरों में उपलब्ध कराएगा। इस संबंध में शीघ्र खेल एवं युवा कल्याण विभाग के साथ एक एमओयू किया जाएगा। जिसकी एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed