आज दून में गृहमंत्री अमित शाह:राज्योत्सव से पुलिस लाइन तक दो बड़े आयोजन, जनसभा को लेकर भी तैयारी – Home Minister Amit Shah In Dehradun Today Two Major Events From Rajyotsav To Police Line


Home Minister Amit Shah in Dehradun today Two major events from Rajyotsav to Police Line

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज देहरादून में होंगे। पहले वे परेड ग्राउंड में राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पुलिस लाइन में राष्ट्रपति पुलिस कलर सौंपेंगे, जो उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरवशाली होगा।


तय कार्यक्रम के मुताबिक, गृह मंत्री शाह सुबह करीब 11:50 बजे परेड ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यहां राज्योत्सव समारोह में शिरकत करेंगे। करीब दो घंटे इस कार्यक्रम का हिस्सा रहेंगे।

इसके बाद दोपहर करीब 1:50 बजे पुलिस लाइन रेसकोर्स में आयोजित उत्तराखंड पुलिस का राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वे पुलिस को राष्ट्रपति कलर सौंपेंगे। उन्हें भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भी हिस्सा लेना था, लेकिन किन्हीं कारणों से यह बैठक टाल दी गई है।

देहरादून: गृह मंत्री के दौरे से पहले सीमा पर पुलिस का पहरा, चेकपोस्ट पर सघन चेकिंग, हिरासत में लिए 10 संदिग्ध



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed