मसूरी-देहरादून मार्ग: पानीवाला बैंड के पास सड़क धंसने से यातायात प्रभावित, दो दिन में डबल लेन होने की उम्मीद – Mussoorie-dehradun Road Traffic Disrupted Due To Road Subsidence Near Paniwala Band Read All Updates In Hindi
मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानीवाला बैंड के निकट 19 अगस्त की रात करीब 11 बजे सड़क का करीब 50 मीटर हिस्सा धंसने से मार्ग सिंगल लेन रह गया था। इसके बाद से लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क को दोबारा डबल लेन बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। विभाग को अगले दो दिनों में निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है।