बदरीनाथ पहुंचे सीएम धामी:की बदरी विशाल की पूजा अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों को देखा, महोत्सव में की शिरकत – Cm Dhami Arrives In Badrinath Offers Prayers To Badri Vishal Attend The Cultural Festival
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह आज बदरीनाथ धाम पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। इसके बाद वह धाम में आयोजित देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए। सीएम ने बामनी गांव में स्थानीय महिलाओं के साथ पारंपरिक ‘छछाड़ी’ नृत्य किया।
सीएम ने कहा कि बाबा केदार और हमारे सभी पवित्र तीर्थस्थलों की कृपा से तीर्थयात्रा का पहला चरण सचमुच ऐतिहासिक रहा है और इसने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। लगभग 51 लाख तीर्थयात्री और श्रद्धालु पहले ही दर्शन कर चुके हैं, और मानसून के मौसम के बाद अब तीर्थयात्रा का दूसरा चरण शुरू हो गया है। हमारी प्राथमिकता है कि सभी इंतज़ाम सही हों। तीर्थयात्रियों की यात्रा सुचारू हो, दर्शन की व्यवस्था अच्छी हो और उन्हें कोई परेशानी न हो। यात्रा को सुचारू और बिना किसी दिक्कत के पूरा करने के लिए हर स्तर पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सड़क का काम चल रहा है, और मैंने खुद स्थिति का जायजा लिया है। हाल ही में एक समीक्षा बैठक हुई थी, और हमारा मकसद है कि तीर्थयात्रा का दूसरा चरण भी पहले चरण की तरह ही आसानी से पूरा हो।
#WATCH | Badrinath, Uttarakhand: CM Pushkar Singh Dhami says, “By the grace of Baba Kedar and all our holy shrines, the first phase of the pilgrimage has been truly historic, setting a new record. Approximately 51 lakh pilgrims and devotees have already offered their prayers, and… pic.twitter.com/6PawzToqZT
— ANI (@ANI) September 20, 2026
#WATCH | Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami performed the traditional Chachani dance with local women in Bamani village near Badrinath. pic.twitter.com/qkoWsdVBMs
— ANI (@ANI) September 20, 2026
मास्टर प्लान के कार्याें का लिया जायजा
मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आस्था पथ सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ ही धाम की धार्मिक, आध्यात्मिक एवं पारंपरिक गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाए।