अनोखी शादी:स्लोवाकिया से हरिद्वार आकर एक दूजे के हुए पेट्रोलिना और जैकब, हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी – Petrolina And Jakub From Slovakia Doing Marriage In Haridwar According To Hindu Rituals


Petrolina and Jakub from Slovakia doing marriage In Haridwar according to Hindu rituals

हरिद्वार में विदेशी जोड़े की शादी
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

धर्मनगरी हरिद्वार में सनातन संस्कृति और भारतीय वैवाहिक परंपराओं के प्रति विदेशी जोड़े का आकर्षण देखने को मिला। स्लोवाकिया से आए पेट्रोलिना और जैकब ने कुंभनगरी हरिद्वार में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह रचाकर एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया।


धर्मशाला में आयोजित विवाह समारोह में पुरोहित डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी ने कई विद्वान पंडितों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की सभी रस्में संपन्न कराईं। इस पावन अवसर का साक्षी राजघाट बना, जहां मां गंगा की कल-कल बहती धारा के बीच वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

चारधाम यात्रा: आज से शुरू होगी बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद करने की प्रक्रिया, पंच पूजाएं होंगी संपन्न



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed