हरेला सप्ताह के अंतर्गत 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल कुमाऊँ द्वारा 20,000 पौधों का विशेष वृक्षारोपण अभियान

**‘हर काम देश के नाम’*

 

*हरेला सप्ताह के अंतर्गत 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल कुमाऊँ द्वारा 20,000 पौधों का विशेष वृक्षारोपण अभियान*

 

*पिथौरागढ़

 

हरेला सप्ताह के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित हिमालय के संकल्प को साकार करने हेतु 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल कुमाऊँ द्वारा दिनांक 11 जुलाई 2026 को चंडाक के निकट गुनसेरा गाँव तथा बुंगाचीना के अगनिया गाँव में विशेष वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया

 

इस अभियान के अंतर्गत दोनों स्थानों पर कुल 20,000 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में बटालियन के अधिकारियों एवं सैनिकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों तथा स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधारोपण कर हरित भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दिया।

 

यह अभियान बटालियन द्वारा आयोजित हरेला सप्ताह के अंतर्गत चलाए जा रहे व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत सप्ताह भर में 70,000 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस पहल का उद्देश्य हिमालयी क्षेत्र में हरित आवरण को बढ़ाना, मृदा संरक्षण को प्रोत्साहित करना, पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना तथा जनभागीदारी के माध्यम से प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

 

बटालियन ने इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, विद्यालयों एवं सभी सहयोगी संस्थाओं द्वारा दिए गए सक्रिय सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण एक सामूहिक दायित्व है तथा प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य धरोहर है।

 

हरेला सप्ताह के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा तथा 16 जुलाई 2026 को हरेला पर्व के अवसर पर इसका भव्य समापन किया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed