मकर संक्रांति:इस बार नहीं बनेगी खिचड़ी, तिथि को लेकर असमंजस…जानें कबसे होगी मांगलिक कार्यों की शुरुआत – Makar Sankranti 2026 Date Confusion As Shattila Ekadashi Coincides Auspicious Events Postponed


साल के पहले त्योहार मकर संक्रांति पर भी तिथि पर फिर असमंजस की स्थिति है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन षटतिला एकादशी पड़ रही है। ऐसे में एकादशी के चलते खिचड़ी नहीं बन सकेगी। इससे पर्व मनाने में संशय सा बना हुआ है। कोई एकादशी होने के चलते अगले दिन खिचड़ी बनाने की बात कर रहा है तो कोई खिचड़ी के बिना पर्व मनाने की बात कह रहा है।

Trending Videos



बीते दिनों मेंं कई पर्वों की तिथि पर काफी संशय रहा। एक पर्व दो दिन तक मनाने के निर्णय हुए। अब 2026 की शुरुआत में पहले त्योहार में ही तिथि पर संशय बन रहा है। दरअसल, 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन एकादशी पड़ रही है। श्री बुद्धिबल्लभ पंचांग के संपादक आचार्य पवन पाठक ने बताया कि 14 जनवरी को सूर्यदेव दोपहर 3:07 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed