भारतीय सेना की सूर्या कमान (मध्य कमान) द्वारा कारगिल विजय दिवस का आयोजन


 

‘हर काम देश के नाम’

 

*भारतीय सेना की सूर्या कमान (मध्य कमान) द्वारा कारगिल विजय दिवस का आयोजन*

 

देहरादून

 

भारतीय सेना की सूर्य कमान (मध्य कमान) द्वारा 25 से 27 जुलाई 2025 तक पैसिफिक मॉल, देहरादून में कारगिल विजय दिवस मना रही है। इस आयोजन का उद्देश्य 1999 के कारगिल युद्ध में अद्वितीय साहस और सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है। इस दिन, राष्ट्र उन बहादुर सैनिकों को स्मरण करता है जिन्होंने कारगिल जिले (लद्दाख) में पाकिस्तानी घुसपैठियों से भारतीय चौकियों को मुक्त कराने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

कारगिल विजय दिवस न केवल भारतीय सशस्त्र बलों के पराक्रम का प्रतीक है, बल्कि यह राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा हेतु उनके अदम्य समर्पण की स्मृति भी है। समारोह के दौरान युद्ध में वीरगति को प्राप्त शहीदों और उनके परिजनों, विशेषकर वीर नारियों, को सम्मानित किया गया।

समारोह की प्रमुख गतिविधियों में “आई सपोर्ट इंडियन आर्मी”, “नो योर आर्मी” प्रदर्शनी, फोटो प्रदर्शनी, हुनर हाट, तथा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं। कार्यक्रम के अंतर्गत कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के साथ एक विशेष संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने अपने अनुभव साझा किए और युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया।

यह आयोजन भारतीय सेना की गौरवशाली परंपरा, अनुशासन, और बलिदान की गाथा को आम जनता तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

 

 

 

 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed