देहरादून:अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर दून में एक और प्राथमिकी दर्ज, नाबालिग पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप – Fir Registered Against Actress Urmila Sanawar In Dehradun Accused Of Making Objectionable Remarks About Minor


सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में उर्मिला सनावर के खिलाफ पटेल नगर थाने में एक और प्राथमिकी दर्ज हुई है। शिकायतकर्ता कल्पना त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि उनके और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के साथ उनकी 17 वर्षीय बेटी पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। साथ ही उन्होंने परिवार को धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।


कल्पना के अनुसार, 10 सितंबर को उर्मिला सनावर ने व्हाट्सएप और फेसबुक पर मुख्यमंत्री की प्रोफाइल फोटो को लेकर अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने शिकायतकर्ता के मोबाइल नंबर से संबंधित जानकारी भी फेसबुक पर पोस्ट की।

80 के दशक का लुक पाने की होड़: फोटो अपलोड करने से पहले हो जाए सावधान, चेहरा बन सकता है साइबर ठगी का जरिया

आरोप है कि विरोध करने पर उर्मिला ने धमकी भरे अंदाज में जवाब दिया। उर्मिला के समर्थक ने फेसबुक पर उनकी 17 वर्षीय बेटी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके अलावा उनकी मित्र को फोन कर उन्हें और बच्चों को जान से मरवाने की धमकी दी गई। थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed