देहरादून में प्रदर्शन:राहुल गांधी पर बरसी भाजपा, जातिवादी फैलाने और उत्तराखंड को बदनाम करने का आरोप – Dehradun Bjp Dharna At Gandhi Park Against Rahul Gandhi Allegation Of Spreading Casteism Defaming Uttarakhand


अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi

Updated Mon, 07 Sep 2026 12:23 PM IST

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की ओर से की जा रही बयानबाजी के माध्यम से उत्तराखंड की शांत और सौहार्दपूर्ण सामाजिक व्यवस्था में जातिवादी मानसिकता का जहर घोलने का प्रयास किया जा रहा है।


Dehradun BJP Dharna at Gandhi Park against Rahul Gandhi  Allegation of spreading casteism defaming Uttarakhand

भाजपा का धरना
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयानों के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज गांधी पार्क में धरना दिया। भाजपा ने इसे ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना’ नाम देते हुए कांग्रेस पर उत्तराखंड में जातिवादी मानसिकता को बढ़ावा देने और प्रदेश की छवि को बदनाम करने का आरोप लगाया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या भी धरने में शामिल हुईं।


धरने में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड वीर शहीदों की जननी और देवभूमि के रूप में देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान रखता है। ऐसे में प्रदेश के सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को प्रभावित करने वाली किसी भी राजनीतिक बयानबाजी का पार्टी विरोध करेगी।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की ओर से की जा रही बयानबाजी के माध्यम से उत्तराखंड की शांत और सौहार्दपूर्ण सामाजिक व्यवस्था में जातिवादी मानसिकता का जहर घोलने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा ने इसे प्रदेश की सामाजिक एकता और प्रतिष्ठा के खिलाफ बताया।

देहरादून: ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में कांग्रेस का सीएम आवास घेराव; शक्ति प्रदर्शन के लिए पहुंचे कार्यकर्ता



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed