दून पुलिस में बड़ा फेरबदल:28 उपनिरीक्षकों को मिली नई तैनाती, कई चौकियों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी – Dehradun Police Major Reshuffle Transfer 28 Sub-inspector Receive New Posting


Dehradun Police Major reshuffle Transfer 28 Sub-Inspector receive new posting

तबादले।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दून पुलिस की व्यवस्था में बदलाव करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 28 उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई चौकियों के प्रभारियों को बदला गया है। वहीं, पुलिस लाइन और एसएसपी कार्यालय में तैनात कुछ उपनिरीक्षकों को भी फील्ड में नई तैनाती दी गई है।


आशारोड़ी चौकी की जिम्मेदारी संभाल रहे विवेक भंडारी को सहसपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। कालसी चौकी प्रभारी संदीप पंवार को सेलाकुई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। आराघर चौकी प्रभारी अश्वनी बलोनी अब ऋषिकेश की त्रिवेणीघाट चौकी संभालेंगे। वहीं, त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी विनेश कुमार को आराघर चौकी भेजा गया है।

रेखा आर्या प्रकरण: सतेंद्र की गिरफ्तारी से खुलेंगे गिरधारी के राज, नेपाल भागा, जांच में सामने आए अहम सुराग

एसएसपी कैंप कार्यालय में तैनात रविंद्र नेगी को हर्रावाला चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा कुठालगेट, मयूर विहार, लालतप्पड़, श्यामपुर और बालावाला चौकियों में भी नए प्रभारियों की तैनाती की गई है। तबादला सूची में शामिल अन्य उपनिरीक्षकों को भी अलग-अलग थानों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed