किंग ऑफ उत्तराखण्ड” को दून पुलिस लायी घुटनो पर, पहुँचाया सलाखों के पीछे
*कोतवाली ऋषिकेश*
- *”किंग ऑफ उत्तराखण्ड” को दून पुलिस लायी घुटनो पर, पहुँचाया सलाखों के पीछे*
*एसएसपी दून के निर्देशों पर संगठित अपराधों में लिप्त अभियुक्तो पर दून पुलिस ने कसा शिकंजा*
*अवैध वसूली, मारपीट व ब्लैकमेलिंग के अपराधों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध ऋषिकेश पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
*गैंग लीडर जगजीत उर्फ जग्गा सहित 04 अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर 03 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार*
*अभियुक्त अपने साथियों के साथ भूमि/ पारिवारिक विवादों में लोगो के साथ मारपीट, अवैध वसूली तथा ब्लैकमेलिंग के अपराधों में रहा है लिप्त*
*अभियुक्त तथा उसके साथियों पर विभिन्न आपराधिक घटनाओ/गतिविधियों के लगभग 01 दर्जन अभियोग है पंजीकृत*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों, विशेष कर संगठित अपराधों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध गुंडा/ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में ऋषिकेश पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए भूमि तथा पारिवारिक विवादों में लोगो को डरा धमकाकर उनके साथ मारपीट, अवैध वसूली तथा ब्लैकमेलिंग जैसे संगठित अपराधों में लिप्त तथा स्वयं को किंग ऑफ़ उत्तराखंड कहने वाले अभियुक्त जगजीत उर्फ जग्गा व उसके साथियों के विरुद्ध गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए गिरोह के गैंग लीडर जगजीत उर्फ जग्गा सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरोह का सरगना जगजीत उर्फ जग्गा अपने साथियों के साथ मिलकर क्षेत्र में एक संगठित गिरोह संचालित करता था। उक्त गिरोह द्वारा भूमि एवं पारिवारिक विवादों में हस्तक्षेप करते हुए पक्षकारों को डरा-धमकाकर अवैध रूप से अपने हित साधे जाते थे तथा विवादों को जबरन सुलझाने, लोगो की फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे जबरन वसूली/ ब्लैकमेलिंग करने, लोगों के घरों में घुसकर उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने जैसी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जाता था।
गिरोह द्वारा अपने प्रभाव एवं भय का ऐसा वातावरण बनाया गया था कि स्थानीय लोग इनके विरुद्ध शिकायत अथवा कानूनी कार्रवाई करने से भी डरते रहते थे। गैंग लीडर जगजीत उर्फ जग्गा तथा उसके गिरोह के सदस्यों के विरुद्ध वर्ष 2016 से 2026 के मध्य गंभीर आपराधिक मामलों के 11 अभियोग पंजीकृत है तथा गिरोह के लगातार आपराधिक गतिविधियों लिप्त रहने व उनकी गतिविधियों से आमजन में भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न होने के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर अभियुक्तो के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हेतु रिपोर्ट प्रेषित की गई थी, जिसमें सक्षम न्यायालय से अनुमोदन प्राप्त होने के उपरांत गैंग लीडर जगजीत उर्फ़ जग्गा वह उसके 03 अन्य सहयोगियों के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0- 405/2026, धारा 2(ख)(i), 2(ख)(iii)/3 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त जगजीत उर्फ़ जग्गा व उसके 02 अन्य साथियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त जगजीत उर्फ जग्गा की निशानदेही पर पुलिस द्वारा उसके घर से “किंग ऑफ उत्तराखण्ड” का बोर्ड बरामद किया गया, जिससे वह लोगों को भयभीत कर अपने प्रभाव में लेते हुए उक्त आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था।
अभियोग में नामजद एक अन्य अभियुक्त रवि गुप्ता की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा उसके संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1- जगजीत उर्फ जग्गा पुत्र हरविन्द्र सिंह निवासी मायाकुण्ड, चन्द्रेश्वर मार्ग, ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 39 वर्ष *(गैंग लीडर)*
2- प्रणव उर्फ राघव बत्रा पुत्र स्व0 अश्वनी बत्रा निवासी गली नं0 19, मण्डीवाली गली, सोमेश्वर नगर, ऋषिकेश, देहरादून, उम्र -20 वर्ष *(गैंग सदस्य)*
3- दीपेश कुमार पुत्र स्व0 चरण नाथ निवासी कृष्णानगर कॉलोनी, नियर आईडीपीएल, ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 27 वर्ष *(गैंग सदस्य)*
*वांछित अभियुक्त :-*
1- रवि गुप्ता पुत्र सुरेश चन्द्र गुप्ता, निवासी शिवाजी नगर, ऋषिकेश
*बरामदगी का विवरण :-*
1- KING OF उत्तराखण्ड का बोर्ड
*आपराधिक इतिहास :-*
1- मु0अ0स0- 513/16, धारा 505/153बी भादवि व 67 आईटी एक्ट
2- मु0अ0स0- 187/22 धारा 34 भादवि व 60(1)/72 आबाकारी अधि0
3- मु0अ0स0- 91/24, धारा 452/504/506 भादवि
4- मु0अ0स0- 487/24 धारा 3/4 पोक्सो अधि0 व 65(1)/96 बीएनएस
5- मु0अ0स0- 523/25, धारा 115(2)/351(3)/352 बीएनएस
6- मु0अ0स0-340/26, धारा 351(3),352 ,308 bns धारा 3(1) r, 3(1)s sc/st act
7- मु0अ0स0-265/26, धारा- 115(2)/118(1)/118(2)/126(2)/190/191(2)/191(3)/3(5)/318(4)/351(2)/78 बीएनएस
8- मु0अ0स0- 345/26 धारा 61(2)/308(3)/351(2) बीएनएस
9- मु0अ0स0- 360/26, धारा 351(3)/352 बीएनएस
10- मु0अ0स0- 367/26, धारा 351(3) बीएनएस
11- मु0अ0स0- 385/26 धारा 115(2),191(2), 351(3), 352 बीएनएस
*पुलिस टीम :-*
1- निरीक्षक यशपाल सिह बिष्ट, प्रभारी कोतवाली ऋषिकेश
2- निरीक्षक राकेश गुसाईं, प्रभारी निरीक्षक डोईवाला (विवेचक)
3- व0उ0नि0 नवीन जोशी
4- उ0नि0 देवेन्द्र पंवार
5- उ0नि0 जगमोहन सिह
6- उ0नि0 विकसित पंवार
7- उ0नि0 बिनेश कुमार
8- उ0नि0 राजनारायण कोतवाली डोईवाला देहरादून
9- हे0का0 सन्दीप राठी
10- हे0का0 राकेश पंवार
11- का0 तेजपाल सिह