एसएसपी दून के निर्देशो पर पुलिस द्वारा अकेले निवास कर रहे सीनियर सिटीजनों से मुलाकात कर ली गई उनकी कुशल क्षेम


देहरादून

*दून पुलिस पहुंची सीनियर सिटीजन के द्वार*

 

*एसएसपी दून के निर्देशो पर पुलिस द्वारा अकेले निवास कर रहे सीनियर सिटीजनों से मुलाकात कर ली गई उनकी कुशल क्षेम*

 

*सिनियर सिटीजन से भेंट कर जाना उनका हाल, दिलाया हर सम्भव सहायता का भरोसा*

 

*किसी भी सहायता हेतु उपलब्ध कराये पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नम्बर*

 

*सभी बुजुर्गों को साइबर क्राइम से सचेत रहने हेतु किया जागरूक*

 

*दून पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सभी बुजुर्गों ने करी सराहना, पुलिसकर्मियों के सर पर हाथ रख दिया अपना आशीर्वाद*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अकेले निवास कर रहे सीनियर सिटीजनों से मुलाकात करते हुए उनकी कुशलक्षेम लेने तथा उनकी हर सम्भव सहायता किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं।

 

उक्त आदेशों के अनुपालन में आज दिनांक 07-12-25 को मसूरी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत निवास कर रहे सीनियर सिटीजन्स से मुलाकात कर उनकी कुशलता पूछते हुए उनसे उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गयी, साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की आवश्यकता पडने पर सहायता हेतु चीता पुलिस तथा उच्चाधिकारियों के मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराये गये। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा सभी बुजुर्गों को साइबर क्राइम के सम्बन्ध में भी जागरूक किया गया। सभी बुजुर्गों ने दून पुलिस द्वारा की जा रही पहल एव प्रयासों की सराहना करते हुए पुलिस कर्मियों के सर पर हाथ रखकर उन्हें अपना आशीर्वाद दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed