अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
*थाना सेलाकुई*
*एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो पर दून पुलिस का एक वार*
*अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्त के कब्जे से 11 पेटी ( 126 बोतल ) अवैध अंग्रेजी शराब चण्डीगढ मार्का हुई बरामद*
*तस्करी में प्रयुक्त कार को पुलिस ने किया सीज़*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब/मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में सेलाकुई पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 18/09/2026 की सायं को रूटीन चेकिंग के दौरान सेलाकुई स्थित सारना के पास से मुखबिर खास की सूचना पर सहसपुर की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की टैक्सी कार सं0-PB01C-0837 टोयोटा ETIOS को चैक किया तो कार की डिग्गी मे 11 गत्ते की पेटियो के अंदर कुल 126 बोतल अंग्रेजी शराब चण्डीगढ मार्का बरामद हुई। मौके से पुलिस द्वारा कार चालक अनिल सिंह पुत्र स्व0 दिनेश सिंह निवासी पैडूल 1530 ब्लॉक-एफ आदर्शनगर नजदीक शिव मन्दिर नया गांव एसएएस नगर मोहाली पंजाब उम्र 44 वर्ष को गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध थाना सेलाकुई पर मु0अ0स0 – 142/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
*पूछताछ का विवरण*
अवैध शराब की बरामदगी के संबंध में अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह मौहाली पंजाब मे रहता है तथा टैक्सी चलाता है, उक्त शराब को वह चंडीगढ़ से लाया था, जिसे वह शादी समारोह में सप्लाई करने के लिए पौडी गढवाल ले जा रहा था।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- अनिल सिंह पुत्र स्व0 दिनेश सिंह निवासी पैडूल 1530 ब्लॉक-एफ आदर्शनगर नजदीक शिव मन्दिर नया गांव, एसएएस नगर, मोहाली, पंजाब, उम्र 44 वर्ष
*बरामदगी :-*
1-अलग-अलग ब्राण्ड की कुल 11 पेटियो मे कुल 126 बोतल अंग्रेजी शराब चण्डीगढ मार्का
*(कीमत करीब 1 लाख 32 हजार रुपए)*
2- कार सं0-PB01C-0837 टोयोटा ETIOS रंग सफेद
*पुलिस टीम :-*
1- उ०नि० शैंकी कुमार, थानाध्यक्ष सेलाकुई
2- अ०उ०नि० उमेद असवाल
3- का० सुधीर कुमार
4- का० संजीत कुमार