अंकिता हत्याकांड:आरोप लगाने वाली उर्मिला की कुंडली खंगालेगी दून पुलिस, ब्लैकमेलिंग के आरोपों की भी होगी जांच – Ankita Murder Case Dehradun Police Will Examine The Background Of Urmila, The Woman Who Made The Allegations


पूर्व विधायक सुरेश राठौर को अपना पति बताने वाली उर्मिला सनावर पर अंकिता भंडारी हत्याकांड की आड़ में ब्लैकमेलिंग और अश्लीलता परोसने के आरोपों की दून पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार इस मामले में सोशल मीडिया पर आम लोगों को भड़काने, एआई के आपराधिक इस्तेमाल और ब्लैकमेलिंग जैसे संगीन आरोप लग रहे हैं, इसलिए हर पहलू की जांच जरूरी है।

Trending Videos

एसएसपी अजय सिंह ने जांच अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उर्मिला के सभी पिछले सोशल मीडिया वीडियो और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों की बारीकी से जांच की जाए।

सभी संबंधित पक्षों से पूछताछ के बाद जल्द ही अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। नेहरू कॉलोनी पुलिस की ओर से इस मामले में सहारनपुर पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है, जहां उर्मिला पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ ने पहले से एक मुकदमा दर्ज कराया हुआ है।

आरती ने बुधवार को नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज दूसरे मुकदमे में कहा है कि उर्मिला पिछले मुकदमे की वजह से उनके खिलाफ अनाप-शनाप वीडियो बना रही है। आरोप है कि उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी जा रही है। उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रयास किया जा रहा है।

Laksar Firing: कुख्यात विनय त्यागी को गोली मारने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, खानपुर के जंगल से दबोचा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed