Uttarkashi Cloudburst Appealed To Cm Dhami To Find His Parents Read All Updates In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live – Uttarkashi Cloudburst: रोती बिलखती मुख्यमंत्री धामी से बोली खुशबू
धराली गांव की कई महिलाएं और युवतियां बृहस्पतिवार को सुबह जिला अस्पताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने पहुंच गए। वहां पर सीएम के पहुंचते ही खुशबू पंवार और अन्य युवतियां रो पड़ीं। उनका कहना था कि तीन दिन हो गए हैं, लेकिन उनके माता-पिता और परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया है। कहा कि पहले ही हादसे में चाचा, चाची और मासूम बच्चा लापता है। अब मां पिता से बात नहीं हो पाई।