Uttarakhand:पूर्व सीएम हरीश रावत बोले-जमीनों की ब्रिकी की छूट देकर गैरसैंण की आत्मा मार रही सरकार – Former Cm Harish Rawat Says Government Is Killing Soul Of Gairsain By Allowing Sale Of Land Uttarakhand News


गैरसैंण के नजदीकी गांवों में जमीन बेचे जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार गैरसैंण में जमीनों के बिक्री की खुली छूट देकर गैरसैंण की आत्मा को मारने का काम कर रही है।


उन्होंने कहा कि गैरसैंण के महत्व को देखते हुए कांग्रेस सरकार ने जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाई हुई थी जिसे हटाकर भाजपा सरकार ने भू माफियाओं के लिए गैरसैंण के दरवाजे खोल दिए हैं। सरकार को तत्काल भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक लगानी चाहिए जिससे गैरसैंण के विकास के लिए जमीनें बच सकें।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand: केंद्र की दूरसंचार परियोजना भी गांवों में नहीं ला सकी नेटवर्क, लागू की गई थी 4जी सेचुरेशन योजना

पूर्व सीएम ने संवाद न्यूज से दूरभाष पर हुई बातचीत में कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार ने यहां की जमीनों को लूट से बचाने को बनाए नियम कायदों को समाप्त कर दिया। जिसका परिणाम है कि आज बड़ी मात्रा में भोले और गरीब ग्रामीण जमीनों को कौड़ियों के भाव बेच रहे हैं। भविष्य में अगर गैरसैंण में नए नगर की स्थापना की जाती है तो गैरसैंण में जमीन नहीं बचेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed