Uttarakhand: अगर आपके घर में कुत्ते या बिल्लियां हैं तो सतर्क हो जाइए…टिक फीवर कर रहा अटैक, जान लीजिए लक्षण – Tick Fever Is Attacking Dogs And Cats Need To Be Cautious People Are Bringing Animals To Roorkee Hospital
आपके घर में कुत्ते या बिल्लियां है तो आपको सतर्क होने की जरूरत है। टिक फीवर से पालतू बिल्ली और कुत्ते संक्रमित हो रहे हैं। हरिद्वार, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर से लोग पालतू कुत्ते और बिल्ली को रुड़की ब्लॉक स्थित पशु चिकित्सालय लेकर पहुंच रहे हैं। डॉक्टर का कहना है कि टीकाकरण, साफ-सफाई से अपने जानवरों को संक्रमित होने से बचाया जा सकता है।